फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जिले में छह स्थानों पर होगा नामांकन, 20 को नाम वापसी व 21 को बांटे जाएंगे चुनाव चिह्न

Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-नगर निकायों में नामांकन प्रक्रिया आज से शुरू होगी
विज्ञापन

17 अप्रैल है नामांकन की अंतिम तिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद सोमवार को निर्वाचन कार्यालय ने तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जनपद में छह स्थानों पर नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। देवरिया तहसील में नगर पालिका सहित आठ नगर पंचायतों के लिए लिए पर्चे भरे जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका और जिला पंचायत में कक्ष बना दिए गए हैं। इसी तरह अन्य तहसीलों में भी तैयारी कर ली गई है। प्रत्याशी 17 अप्रैल तक नामांकन कर सकते हैं।
जनपद में चार मई को होने वाले निकाय चुनाव के सरगर्मी बढ़ती जा रही है। प्रशासन मुस्तैद हो गया है। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नाम वापसी 20 अप्रैल को होगी। वहीं चुनाव चिह्न आवंटन 21 अप्रैल को सुबह 11 बजे से होगा। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। जबकि 13 मई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन


यहां होंगे नामांकन दाखिल
-नगर पालिका परिषद देवरिया, नगर पंचायत रामपुर कारखाना, गौरी बाजार, बरियारपुर के प्रत्याशियों के नामांकन स्थल जिला पंचायत देवरिया निर्धारित
-नगर पंचायत पथरदेवा, बैतालपुर, तरकुलवा एवं हेतिमपुर के प्रत्याशियों का नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद देवरिया कार्यालय निर्धारित
-तहसील रुद्रपुर में नगर पंचायत रुद्रपुर एवं मदनपुर के लिए होगा नामांकन
-नगर पंचायत भटनी, सलेमपुर, मझौलीराज एवं लार के लिए सलेमपुर तहसील में होगा नामांकन
-नगर पालिका परिषद-गौरा बरहज एवं भलुअनी के लिए बरहज तहसील में होगा नामांकन
-भाटपाररानी तहसील में होगा नगर पंचायत भाटपाररानी के लिए नामांकन
-
किस कक्ष में किसका होगा नामांकन
तहसील बरहज अन्तर्गत नगर पालिका परिषद गौरा बरहज के अध्यक्ष पद के नामांकन स्थल कक्ष न्यायालय एसडीएम बरहज निर्धारित किया गया है। इसी निकाय के सदस्य पद के 1-5 तक के वार्ड के लिए कक्ष संग्रह कार्यालय, 06-10 वार्ड के लिए नायब नाजिर कक्ष, 11-15 वार्ड के लिए नायब तहसीलदार कक्ष, 16-20 तक वार्ड के लिए राजस्व लिपिक कक्ष बरहज तथा 21-25 वार्ड के लिए न्यायालय नायब तहसीलदार कक्ष निर्धारित किया गया है।
इसी तहसील की नगर पंचायत भलुअनी के अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय तहसीलदार कक्ष में नामांकन होगा। नगर पंचायत के वार्ड 1-14 के सदस्य पद के लिए मतदाता पंजीकरण कक्ष निर्धारित किया गया है।
तहसील सदर के नगर पालिका परिषद देवरिया के अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या-1 निर्धारित किया गया है। इस निकाय के सदस्य पद के लिए वार्ड 1-7 नामांकन जिला पंचायत कक्ष संख्या 2 में होगा। वार्ड 8-14 के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 3, वार्ड 15-21 के लिए कक्ष संख्या 4, वार्ड 22-27 के लिए कक्ष संख्या 5 तथा वार्ड 28-33 के सदस्य पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 6 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत रामपुर कारखाना के अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 7, सदस्य के वार्ड 1-10 के लिए जिला पंचायता कक्ष संख्या 8 नामांकन स्थल निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत गौरी बाजार के अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 09 तथा सदस्य के वार्ड 1-11 के नामांकन के लिए कक्ष संख्या 10 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत बरियारपुर अध्यक्ष पद के लिए जिला पंचायत कक्ष संख्या 11, सदस्य के वार्ड 1-13 के लिए नामांकन स्थल जिला पंचायत कक्ष संख्या 12 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत पथरदेवा अध्यक्ष एवं सभी वार्डों के सदस्यों के लिए नामांकन नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 8 में होगा। नगर पंचायत बैतालपुर के अध्यक्ष व सदस्य पद के नामांकन के लिए नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या 9 निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत तरकुलवा अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए नामांकन नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-10 तथा नगर पंचायत हेतिमपुर अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नामांकन स्थल नगर पालिका परिषद कक्ष संख्या-11 निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत रुद्रपुर अध्यक्ष पद के लिए नामांकन न्यायालय उपजिलाधिकारी तथा सदस्य पद के लिए तहसीलदार न्यायालय में नामांकन किया जाएगा। नगर पंचायत मदनपुर अध्यक्ष पद के लिए नायब तहसीलदार न्यायालय एवं सदस्य पद के लिए नामांकन नायब नाजीर कार्यकक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भाटपाररानी अध्यक्ष पद के लिए न्यायालय उप जिलाधिकारी एवं सदस्य के लिए नामांकन कक्ष न्यायालय तहसीलदार निर्धारित किया गया है।
नगर पंचायत सलेमपुर के अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए उप जिलाधिकारी न्यायालय कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत भटनी अध्यक्ष पद व सदस्य पद के लिए न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत मझौलीराज अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए न्यायालय अपर तहसीलदार सलेमपुर कक्ष निर्धारित किया गया है। नगर पंचायत लार अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए न्यायालय तहसीलदार सलेमपुर कक्ष नामांकन स्थल के लिए निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

-
एडीएम प्रशासन व एसडीएम ने नामांकन स्थलों का लिया जायजा
देवरिया। सोमवार को नामांकन स्थल पर बैरिकेडिंग की गई। साथ ही अन्य तैयारियां शाम तक पूरी कर ली गईं। एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी नगरीय निकाय गौरव श्रीवास्तव और एसडीएम सदर सौरभ सिंह दोपहर करीब 12 बजे जिला पंचायत परिसर स्थित नामांकन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बारीकी से देखा और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका नामांकन स्थल का भी निरीक्षण किया। वहीं सभी एसडीएम ने अपने तहसील में नामांकन स्थलों की तैयारियों का जायजा लिया।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें