फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रामपुर दुल्लह गांव में लगी आग, 25 एकड़ फसल राख

Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह थाना क्षेत्र का है मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के रामपुर दुल्लह गांव में सोमवार को एक खेत में आग लग गई। पछुआ हवा की चलते आग तेजी से फैल गई। कई गांव के लोगों के सहयोग से इस पर काबू पाया गया। इससे 25 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद भी अग्निशमन की गाड़ी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

रामपुर दुल्लह गांव में सोमवार दोपहर अनिरुद्ध के खेत में अज्ञात कारण से आग लग गई। उनका गेहूं कट गया था। पछुआ हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बद्री विशाल दुबे, रामविलास, चौहान, सुबास, रामनिवास, नारायण, कैलाश राव, मदन राव, मिठाई शर्मा, अजय राव, शिव अवतार द्विवेदी, सच्चिदानंद दुबे आदि किसानों की 25 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। मौके पर जुटे कई गांव के लोगों ने तेज धूप में घंटों तक कड़ी मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। ग्राम प्रधान प्रदीप राव ने बताया कि गांव के लोगों ने कई बार पुलिस को सूचना दी, लेकिन अग्निशमन की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें