फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ा, पति समेत समर्थकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा समर्थकों ने सपा प्रत्याशी का पर्चा फाड़ा, पति समेत समर्थकों को पीटा
विज्ञापन

मईल। भागलपुर ब्लॉक प्रमुख पद के लिए पर्चा दाखिल करने जा रहीं सपा प्रत्याशी रीमा देवी पत्नी चंद्रशेखर प्रसाद का भाजपा समर्थकों ने पर्चा छीनकर फाड़ दिया। इतना ही नहीं, ब्लॉक कार्यालय में प्रवेश करने से रोका और उनके पति समेत समर्थकों को मारा-पीटा। पुलिस ने सपा प्रत्याशी के पति चंद्रशेखर को भाजपाइयों के चंगुल से छुड़ाकर अपनी सुरक्षा में ले लिया। पुलिस ने भाजपाइयों को खदेड़ दिया। उसके बाद सपा प्रत्याशी रीमा देवी को सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंदर लेकर गई और पर्चा दाखिल कराया। सपा प्रत्याशी रीमा देवी के पति चंद्रशेखर प्रसाद ने आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थकों ने मारपीट कर उनका मोबाइल फोन और 3500 रुपये छीन लिया।
विज्ञापन

भटनी व लार में तीन व भागलपुर में दो पर्चे दाखिल
सलेमपुर। भटनी में सपा प्रत्याशी रमाशंकर यादव, उनकी पत्नी रनिया देवी तीन तीन सेट में और भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र नाथ उर्फ गिरधारी ने एक सेट में नामांकन किया। वहीं भागलपुर ब्लॉक में भाजपा प्रत्याशी मुन्नीलाल ने दो सेट में नामांकन किया। नामांकन करने जा रहीं सपा प्रत्याशी रीमा देवी को भाजपा समर्थकों ने रोक कर एक सेट पर्चा छिनकर फाड़ दिया। पुलिस ने पहुंच कर सपा प्रत्याशी का एक सेट नामांकन कराया। एआरओ पंकज कुमार राय ने बताया कि बाहर दोनों पक्षों के लोगों में झड़प हुई थी। दोनों लोगों का नामांकन करा दिया गया है। प्रत्याशी और उनके प्रस्तावक को पुलिस घर तक छोड़ेगी। जबकि लार में अनुभा सिंह, अंकिता सिंह व विभा सिंह ने नामांकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें