बैतालपुर। नोडल अधिकारी बस्ती मंडल के एडी द्वितीय पशुधन विभाग डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बुधवार को बैतालपुर ब्लॉक के बेलडरिया में निरीक्षण किया। उन्होंने पशुपालकों से बातचीत कर विभागीय योजनाओं और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
शिविर में जांच के दौरान पाया कि 38 पशुपालकों का पंजीकरण किया गया है। पशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी लेने के साथ ही जरूरत के अनुसार पशुपालकों को औषधि वितरण की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने पशुपालकों को विभागीय बुकलेट भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि पशुपालन को लाभकारी व्यवसाय बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने पशुपालकों को बकरी पालन और बैकयार्ड पोल्ट्री योजना की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के माध्यम से पशुपालकों की आय बढ़ाने के लिए उपलब्ध अवसरों के बारे में बताया।
इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिग्विजय यादव आदि माैजूद रहे। संवाद