भागलपुर। भैंस चराकर लौटते समय सरयू नदी में लापता हुए अधेड़ की तलाश में रविवार को भी पुलिस और गोताखोर जुटे रहे मगर सफलता नहीं मिली। दिनभर चले सर्च ऑपरेशन के बाद परिजन मायूस होकर घर लौट गए।
विज्ञापन
मईल थाना क्षेत्र के बलिया दक्षिण गांव निवासी अक्षयबर यादव शनिवार शाम दियारा से भैंस लेकर लौट रहे थे। उनके साथ के चरवाहे नाव से नदी पार कर गए, जबकि वह भैंस के साथ तैरकर नदी पार करने लगे। इसी दौरान तेज धारा में बह गए। रविवार की सुबह पुलिस और गोताखोरों ने नाव से तलाश शुरू की। करीब एक किमी के दायरे में जाल डालकर खोजबीन की गई मगर उनका पता नहीं चला। सीओ बरहज रंजना सचान ने बताया कि सोमवार को भी तलाशी अभियान जारी रहेगा। संवाद