फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तमकुहीरोड पर स्पेशल ट्रेनों का ठहराव नहीं, लोगों में रोष

Tue, 03 Mar 2026 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीरोड। पूर्वोत्तर रेलवे ने कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर दो जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनों को क्रमशः तीन और चार फेराें के लिए चलाने की मंजूरी दी है। इनका परिचालन दो मार्च से आरंभ भी हो गया है, लेकिन इन दोनों ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड में नहीं है। क्षेत्र के लोगों ने इस पर नाराजगी जताते हुए इन दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव भी तमकुहीरोड में किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

तमकुहीरोड यूपी बिहार बार्डर का महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां से नियमित सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। यही नहीं, यहां से रोजाना दो लाख से अधिक रेल राजस्व की प्राप्ति होती है। पूर्वोत्तर रेलवे ने होली पर्व को लेकर कप्तानगंज- थावे रेलमार्ग पर छपरा से आनंद विहार टर्मिनल तक चलने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को मंजूरी दी है। इनमें छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन पांच मार्च से 15 मार्च के बीच सप्ताह में दो दिन चार फेराें के लिए तो दूसरी छपरा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल ट्रेन दो मार्च से 17 मार्च के बीच सप्ताह में एक दिन तीन फेराें के लिए चलेगी। इस ट्रेन का परिचालन सोमवार से आरंभ भी हो गया है, जो गाजियाबाद, गोंडा, बस्ती, थावे, मशरख के रास्ते चलेगी। लेकिन, इन दोनों ट्रेनों में किसी का ठहराव तमकुहीरोड में नहीं है।
लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र के काफी लोग दिल्ली में रह कर रोजी रोटी कमाते है। इसके पहले इस रूट से चलने वाली सभी स्पेशल व नियमित एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड स्टेशन पर होता रहा है, लेकिन पहली बार इन दोनों ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड स्टेशन पर नहीं रखा गया है। यह क्षेत्र के यात्रियों के साथ अन्याय है। लोगों ने होली स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी में तमकुहीरोड को नजरअंदाज किए जाने पर रोष जताया है। क्षेत्र के राहुल सोनी, मनीष रौनियार, अभिषेक शुक्ल, आदित्य वर्मा, प्रभात मिश्र आदि ने दोनों स्पेशल ट्रेनों का ठहराव तमकुहीरोड में कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें