फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लो-वोल्टेज से नहीं मिल रही राहत

Sun, 19 Apr 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की परेशानी कम नहीं हो रही। शनिवार को भी लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर बिजलीकर्मी हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन

पिछले साल की तरह इस साल भी गर्मी शुरू होते ही इमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं। तेज धूप और गर्मी से लोग परेशान हैं। शेड्यूल के तहत घोषित बिजली कटौती के बाद शाम को सप्लाई आने के बाद लो-वोल्टेज से लोग परेशान हो जा रहे हैं। न तो पंखा चल पा रहा न ही बल्ब। यहां स्थित तीनों फीडर एक साथ नहीं चल पा रहे।
अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि कसया से आने वाली सप्लाई ओवरलोड की वजह से कट जा रही। पांडेयचक उपकेंद्र को जब तक अलग नहीं किया जाएगा, ओवरलोड की समस्या बनी रहेगी। विवश होकर फीडर बंद करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें