फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भाजपा सरकार में कोई भूखा नहीं रहेगा

Mon, 02 Feb 2026 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि भाजपा सरकार में कोई भी भूखा नहीं रहेगा। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ देश और गांव आगे बढ़ रहे हैं। रेलवे, जल मार्ग और तीर्थ स्थलों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन

कृषि को वैज्ञानिक पद्धति और जैविक खाद के प्रयोग से और अधिक लाभकारी बनाया जा रहा है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और गांवों का समग्र विकास संभव होगा। कृषि मंत्री रविवार को विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के सेमरी पंचायत भवन परिसर में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति उत्थान योजनांतर्गत निवेश वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि पहले सेमरी गांव में अधिकांश घरों में ढिबरी और लालटेन जलती थी लेकिन आज यह स्थिति बदल चुकी है। मोदी-योगी सरकार ने बिजली व्यवस्था सुदृढ़ कर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत सेमरी एवं सुंदरपुर के कुल 146 लाभार्थियों को चूजा एवं दाना का वितरण किया गया। साथ ही विभिन्न प्रकार की सब्जियों के पौधे एवं अन्य पौधों का वितरण कर पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम के उपरांत कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सेमरी बघौचघाट स्थित खनुआ नदी में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मत्स्य बच्चा छोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें