देसही देवरिया। कुशीनगर से गोरखपुर होकर गुजरने वाले फोरलेन नेशनल हाईवे पर हेतिमपुर स्थित पुल पर कोहरे में राहगीरों को बचाव के लिए संकेतक और रेडियम पट्टी नहीं लगाई गई है। इससे हादसे का डर बना हुआ है। यह पुल उसके आसपास का चौराहा दुर्घटना बाहुल्य है।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेतिमपुर में छोटी गंडक नदी पर दो पुल बने हुए हैं। एक पुल से दो लेन संचालित हैं। वहीं, गंडक नदी के पश्चिम तरफ कस्बा के ठीक सामने भी दोनों लेन पर बड़े पुल बने हैं। इन पुलों पर संकेतक, रेडियम पट्टी या रेडियम के खंभे नहीं लगे हैं।
कस्बा के पश्चिम तरफ क्राॅसिंग है। यहां भी संकेतक बोर्ड नहीं लगा है। करीब दो किलोमीटर का यह इलाका ब्लैक स्पॉट जोन है। पुल पर आए दिन हादसे होते रहे हैं। धनंजय कुमार त्रिपाठी, रमेश सिंह, ओम प्रकाश, ऋतिक चन्द, लखन प्रताप राव, शैलेश, अनिल, ओमप्रकाश आदि लोगों ने विभाग से इस पर ध्यान देने की मांग की है। संवाद