फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: लैब में उपकरण नहीं, वाटर कूलर-इंडिया मार्का हैंड पंप खराब

Mon, 13 Feb 2023 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने किया पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज मेहरौना का औचक निरीक्ष
विज्ञापन
देवरिया। नालियां टूटी-फूटी, लैब में उपकरण नहीं, वाटर कूलर-इंडिया मार्का हैंड पंप खराब, छात्र दूषित हैंडपंप का पानी पीने को मजबूर। समाज कल्याण विभाग द्वारा मेहरौना में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज में ये कमियां डीएम के निरीक्षण के दौरान सोमवार को उजागर हुईं। निरीक्षण के दौरान खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और प्रभारी प्रधानाचार्य के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति का पत्र शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह दोपहर डेढ़ बजे मेहरौना स्थित राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज पहुंचे। विद्यालय परिसर में नाली के टूटे होने पर उन्होंने प्रभारी प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय से पूछा तो वह साफ-साफ जवाब देने से बचने लगे। उन्होंने बताया कि भवन का निर्माण कार्यदायी संस्था यूपीसीडको ने किया है तथा वर्ष 2016 में इसे समाज कल्याण विभाग को हैंडओवर किया गया। निर्माण के कुछ ही समय के भीतर नाली टूटने पर डीएम ने नाराजगी जताई और यूपीसीडको को उनके खिलाफ पत्र लिखने का निर्देश दिया।

2016 के बाद लैब में नहीं आया कोई उपकरण
डीएम ने विद्यालय के लैब का भी जायजा लिया। वहां उन्हें किसी भी तरह का उपकरण नहीं दिखा। पूछने पर बताया गया कि वर्ष 2016 से ही विद्यालय के लैब में किसी भी तरह का उपकरण नहीं है। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी प्रधानाचार्य को विगत सात सालों के दौरान लैब में आवश्यक उपकरण मंगाने के संबंध में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। विद्यालय में वाटर कूलर तथा इंडिया मार्का हैंड पंप खराब मिला। विद्यार्थी सामान्य हैंडपंप का उपयोग करते मिले, जिस पर डीएम ने असंतोष व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य से विद्यालय में रात्रि निवास करने के संबंध में पूछा तो वह संतोषजनक जवाब वे नहीं दे सके। जिलाधिकारी ने कक्षा में छात्रों से संवाद भी किया। जिलाधिकारी ने छात्रावास में सोलर पैनल लगाने का निर्देश पीओ नेडा गोविंद तिवारी को दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी जैसवार लाल बहादुर सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें