फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भटनी में नो एंट्री बेअसर, धड़ल्ले से दौड़ रहे बड़े वाहन

Mon, 12 Jan 2026 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भटनी नगर में नो इंट्री का बोर्ड व गार्डों के मौजूदगी के बावजूद प्रवेश करता वाहन। संवाद
विज्ञापन
भटनी। नगर में भारी वाहनों के लिए लागू नो एंट्री व्यवस्था बेअसर साबित हो रही है। सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद बोलेरो, पिकअप और अन्य भारी वाहन धड़ल्ले से नगर के भीतर प्रवेश कर रहे हैं। इससे मुख्य सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रह रही है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भटनी बाजार में नगर पंचायत की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक तीन पहिया और चार पहिया वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। नियम का पालन कराने के लिए जगह-जगह नो एंट्री का बोर्ड और गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। नो एंट्री के स्पष्ट बोर्ड लगे होने और प्रमुख चौराहों पर गार्डों की तैनाती के बावजूद वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। कई बार तो पुलिस की मौजूदगी में ही भारी वाहन गुजरते नजर आते हैं, जिससे व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से बाजार क्षेत्र और मुख्य मार्गों पर जाम लगना आम हो गया है। जाम के कारण व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है, वहीं राहगीरों और स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नो एंट्री का सख्ती से पालन कराया जाए तो जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि निर्धारित समय में बड़े वाहनों के प्रवेश पर कड़ाई से रोक लगाई जाए और नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि नगर की यातायात व्यवस्था सुचारु हो सके। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि ड्यूटी लगाने के बावजूद अगर वाहनों का प्रवेश हो रहा है तो इसकी जांच कराकर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें