फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राशनकार्ड संशोधन अब एक ही आवेदन से संभव

Mon, 12 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि अब पुत्रियों के विवाह के बाद राशनकार्ड संशोधन की प्रक्रिया सरल कर दी गई है। पहले मायके के राशनकार्ड से नाम हटाने और ससुराल के राशनकार्ड में जोड़ने के लिए दो अलग-अलग आवेदन करने पड़ते थे लेकिन अब दोनों कार्य एक ही आवेदन से हो सकेंगे। यदि विवाह जनपद या प्रदेश के किसी अन्य जनपद में हुआ हो तो मायके और ससुराल दोनों राशनकार्ड का विवरण देकर एक आवेदन पर्याप्त होगा। आवेदन जनसेवा केंद्र से ऑनलाइन या तहसील/जिला पूर्ति कार्यालय में ऑफलाइन किया जा सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें