फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीसरे दिन भी नहीं आई बिजली, पानी का भी संकट

Mon, 28 Sep 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। तेज आंधी और बारिश के कारण इमलिया और पांडेयचक उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में तीसरे दिन रविवार को भी बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। शुक्रवार की रात से विभागीय अधिकारी और कर्मचारी लगातार मरम्मत में जुटे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को कई फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई मगर रात में दोबारा आई तेज आंधी से जगह-जगह पेड़ों की डालियां तारों पर गिर गईं और बिजली व्यवस्था फिर ध्वस्त हो गई।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज हवा के बीच कई स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए। शनिवार की सुबह जेई मोहम्मद इरफानुल्लाह के नेतृत्व में कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। भटनी दादन में पेड़, बालकुआं में बिजली का खंभा और इमलिया-हेतिमपुर के बीच कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां गिरने से मुख्य लाइन क्षतिग्रस्त मिली। कर्मचारियों ने दोपहर तक फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई मगर तेज हवा के कारण फिर लाइन में खराबी आ गई।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम करीब 7:30 बजे दोबारा आंधी और बारिश शुरू होने से हरैया, सोनिया, मुंडेरा, रामपुर कारखाना और मझरटिया समेत कई जगहों पर पेड़ों की डालियां तारों पर गिर गईं।
रविवार की सुबह एसडीओ राजीव कुमार नायक, जेई और लाइनमैन मरम्मत में जुट गए। रेनकोट और छाते के सहारे कर्मचारियों ने टूटे तार और खंभे दुरुस्त किए। एसडीओ राजीव कुमार नाय ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों और खंभों की मरम्मत युद्धस्तर पर कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें