फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: न्यू पीएचसी पर नहीं मिले डॉक्टर, मरीजों को लौटना पड़ा बैरंग

Tue, 17 Nov 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनपुर। नवसृजित नगर पंचायत के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य सेवाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। सोमवार को इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को चिकित्सक के कक्ष में नहीं मिलने से परेशानी उठानी पड़ी। दूर-दराज के गांवों से आए मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा।
विज्ञापन

छठ पर्व के बाद पेट दर्द, उल्टी-दस्त की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज अस्पताल पहुंचे थे। गनियारी गांव निवासी ऋषिकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में अक्सर स्वास्थ्यकर्मी नहीं मिलते हैं। इस वजह से निजी अस्पताल से दवा लेनी पड़ती है। नेटवार गांव की सुनीता देवी ने बताया कि वह एक घंटे से डॉक्टर का इंतजार कर रही हैं। उनका घर अस्पताल से करीब तीन किमी दूर है। बीमारी की हालत में इतनी दूर आने के बाद भी इलाज नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएचसी अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह ने कहा कि अनुपस्थित कर्मचारियों का मानदेय काटा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें