फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठी सलेमपुर को जिला बनाने की मांग

Sun, 30 Apr 2017 10:38 PM IST
देवरिया/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सलेमपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने दिब्यांगो को उपकरण वितरण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 समय-समय पर सलेमपुर को जिला बनाने की मांग करने वाले राजनीतिक और गैर राजनीतिक संगठनों के लोग इन दिनों सत्ता का हिस्सा बने हुए है। लेकिन सलेमपुर में रविवार को आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधियों ने जिला बनाने का जिक्र तक नहीं किया। इसको लेकर लोग जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए नजर आए। 
विज्ञापन

सलेमपुर को जिला बनाने की मांग करीब 30 दशक से चल रहा है। सपा सरकार में जेपी मद्धेशिया के नेतृत्व में लोगों ने आंदोलन चलाया। कई बार पुलिस ने सड़क जाम और जल सत्याग्रह आंदोलन के दौरान लाठी चार्ज किया। इसमें कई बार आंदोलनकारियों पर केस भी दर्ज हुआ। लार के रोपनछपरा गांव में एक कार्यक्रम में आए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने लोगों की मांग पर मनबोध प्रसाद ने जिला बनाने की मांग मंच से उठाया था। सीएम ने इस पर लखनऊ में विचार करने का आश्वासन दिया था। इसके अलावा पूर्व विधायक गजाला लारी के सलेमपुर आवास पर एक कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव आए थे। प्रशासन रोकने के बाद भी हियुवा और भाजपा के नेता हेलीपैड से लेकर आवास तक मांग पत्र देने के लिए खींचतान किए। मामला बढ़ता देख पूर्व कैबिनेट मंत्री का रास्ता बदलना पड़ा था। भाजपा जब सत्ता में आई तो स्थानीय विधायक काली प्रसाद सलेमपुर को जिला बनाना अपनी प्राथमिकता में रखा। लेकिन मुख्यमंत्री के सामने मंच से कोई जनप्रतिनिधि सलेमपुर को जिला बनाने का नाम तक नहीं लिए, जो राजनीतिक गलियारों और आम लोगों में चर्चा का विषय रहा।
इन्सेट में
क्यों झड़प कर रहे हो, आराम से पत्रक लो
सलेमपुर। जिला बनाओ मंच के संयोजक जेपी मद्धेशिया के नेतृत्व में लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। मुख्यमंत्री जब भाषण दे रहे थे तो आंदोलनकारी मांग पत्र दिखाकर नारेबाजी करने लगे। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने आंदोलनकारियों को पीछे धकेला। तभी मुख्यमंत्री की नजर आंदोलनकारियों पर पड़ी और वे सुरक्षाकर्मी से बोले क्यों झड़प कर रहे हो आराम से उनका पत्रक ले लो। इसके बाद मुख्यमंत्री के सचिव वहां पहुंचे और सलेमपुर को जिला बनाने की मांग का पत्रक लिए। इस दौरान दिलीप मिश्र, परमानंद प्रसाद, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन्सेट में
एक साल पूर्व दिया था आश्वासन
सलेमपुर। जिला बनाने को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान करीब एक साल पूर्व योगी आदित्यनाथ बलिया किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सलेमपुर के रास्ते जा रहे थे। उनका काफीला जब सलेमपुर पहुंचा तो हियुवा नेताओं ने स्वागत किया और जिला बनाओ मंच के लोगों ने सलेमपुर को जिला बनाने के लिए मांग पत्र दिया। इस पर योगी आदित्यनाथ ने आश्वासन भी दिया था। लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद सलेमपुर आए तो कार्यक्रम में इसका जिक्र तक नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें