फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जेब में नकदी नहीं, मोबाइल से हो रहा आधा कारोबार

Wed, 19 Aug 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शहर के बाजार में खरीदारी का तरीका तेजी से बदल रहा है। जेब में नकदी लेकर बाजार पहुंचने वाले ग्राहकों की संख्या कम हो रही है और यूपीआई से भुगतान का चलन बढ़ रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख बाजार में कई दुकानदारों के कारोबार में यूपीआई से होने वाले भुगतान की हिस्सेदारी आधे तक पहुंच गई है। इससे छुट्टे पैसे की समस्या भी काफी हद तक खत्म हुई है और छोटे दुकानदारों को कारोबार में सहूलियत मिल रही है।
ग्राहक सामान खरीदने के बाद नकदी देने के बजाय यूपीआई से भुगतान करना पसंद कर रहे हैं। दुकानदारों को भी इस व्यवस्था से छुट्टे पैसे रखने और वापस करने की परेशानी से राहत मिली है। खासकर छोटे दुकानदारों के लिए यूपीआई सुविधाजनक साबित हो रहा है।
विज्ञापन

कारोबारियों के मुताबिक दैनिक बिक्री में यूपीआई से होने वाले भुगतान की हिस्सेदारी लगातार बढ़ रही है। बाजार में आने वाले बहुत से ग्राहक नकदी के बजाय यूपीआई से भुगतान कर रहे हैं।
इससे दुकानदारों को भी भुगतान लेने में आसानी हो रही है। छुट्टे पैसे नहीं होने के कारण पहले कई बार ग्राहक और दुकानदार दोनों को परेशानी होती थी मगर यूपीआई के बढ़ते इस्तेमाल से यह समस्या काफी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें