जनपद में नहीं मिला कोरोना का केस
देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है, लेकिन प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सावधानी बरत रहा है। लोगों जांच कराई जा रही है। साथ ही इसे लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। बुुधवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में अब तक 20223 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। वहीं 20003 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि 220 लोगों की मौत हो चुकी है। जनपद में इस समय एक भी सक्रिय मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोविड की रोकथाम के लिए संभावित लोगों की नियमित जांच कराई जा रही है। बुधवार को 1372 जांच कराई गई, जिसमें 260 एंटीजन, 1112 आरटीपीसीआर जांच शामिल है। पॉजिटिव लोगों के सापेक्ष 414825 लोगों की कांटैक्ट ट्रेसिंग कराई गई।