फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर में निकाली निशान यात्रा, श्याम प्रभु का किया गुणगान

Sat, 04 Mar 2023 09:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्गुन महोत्सव पर श्याम मित्र मंडल की ओर से हुआ आयोजन
विज्ञापन

देर रात तक बाहर से आए गायकों के भजन कीर्तन में सराबोर रहे श्याम भक्त
देवरिया। श्याम मित्र मंडल की ओर से फाल्गुन महोत्सव के अवसर पर शुक्रवार को निशान यात्रा निकाली गई। शहर के प्रमुख मार्गों से होकर यात्रा गुजरी और जगह-जगह लोगों एवं विभिन्न संगठनों की ओर से इसका स्वागत किया गया।
यात्रा में शामिल महिला-पुरुष श्रद्धालु रंग-गुलाल से सराबोर दिखे। निशान यात्रा अंत में कसया रोड स्थित श्याम मंदिर पहुंची। यहां निशान को श्याम बाबा के चरणों में समर्पित किया गया।
विज्ञापन

सुबह में जयघोष के साथ लगातार 19वें साल निशान यात्रा की शुरुआत संकटमोचन मंदिर बड़ा पार्क न्यू काॅलोनी से हुई। यात्रा में शामिल घोड़ा, बैंड, डीजे तथा बग्घी पर सवार श्याम प्रभु की झांकी भक्तों को खूब आकर्षित कर रही थी। जलकल रोड, मोतीलाल रोड, नई बाजार, मोहन रोड, पेड़ा गली, बजाजी रोड, तहसील व नगरपालिका रोड, कोआपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक, मालवीय रोड होकर ओवरब्रिज पार कर गोशाला होते हुए श्याम मंदिर में पहुंची।
प्रधान पुजारी रविंद्र पाठक की देखरेख में अपराह्न से मंदिर की भव्य सजावट एवं श्याम प्रभु, गणेश, हनुमान, शिव परिवार को फूलों से श्रृंगार किया गया। श्याम बाबा को इस मौके पर विशेष प्रकार के वस्त्र व गजरों से सजाया गया और 56 प्रकार के व्यंजनों से भोग लगाया गया।
संध्या आरती के बाद स्थानीय गायक अरुण पांडेय ने गणेश वंदना से भक्ति भजनों की शुरूआत की। इसके बाद लखनऊ से आईं वर्तिका तिवारी एवं विसवां के सौरभ अग्रवाल ने बाबा के गुणगान को समर्पित भजनों से श्याम भक्तों को बार-बार झूमने एवं जयघोष करने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन

देर रात तक भजन संध्या का कार्यक्रम चलता रहा। इस अवसर पर रामगोपाल शर्मा, सुधीर गोयल, कृष्ण मुरारी शर्मा, अशोक अग्रवाल, अनूप कानोडिया, शरद अग्रवाल, सज्जन केजरीवाल, वेद कानोडिया, विवेक कमानी, कमला अग्रवाल, वंदना कमानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें