फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा मछुआ समाज : संजय निषाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा मछुआ समाज : संजय निषाद
विज्ञापन

शुगर मिल ग्राउंड स्थित मैरिज हॉल में मत्स्य मंत्री ने की प्रेसवार्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मत्स्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। अब तक समाज के लोगों को सिर्फ वोट के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। ये बातें डॉ. निषाद ने बुधवार को शुगर मिल ग्राउंड के निकट स्थित एक मैरिज हाल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि मछुआ समाज के लोग शिक्षा, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों में पिछड़े हैं। उनके विकास के लिए मछुआ कल्याण कोष की स्थापना की गई है। इनके बच्चों को मंडलीय स्तर पर शिक्षा आवास का इंतजाम किया जाएगा। ताकि वे पढ़ाई कर अच्छी नौकरी पा सकें। मछुआ समाज के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ भी उन्हें मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार सभी जाति धर्म के लोगों को साथ लेकर चल रही है। डॉ. निषाद ने कहा कि 2017 में हमारे पास एक सीट थी। वर्तमान में 11 सीटें हमने जीतीं हैं। पार्टी उत्तरोत्तर विकास कर रही है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव नजदीक है। पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव में सीटें मांगी जाएंगी और भाजपा के लिए भी हम सीटों को छोड़ेंगे।
विज्ञापन

मैनपुरी सीट पर चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम भेदभाव नहीं मुद्दों की राजनीति करते हैं। आजमगढ़ व रामपुर में हम लोगों की ऐतिहासिक जीत हुई। बिना भेदभाव वाली सरकार चल रही है। मछुआ समाज के विकास के लिए कई योजनाएं सरकार चला रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें