फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खेल के दौरान घायल नौवीं के छात्र की मौत

Tue, 14 Oct 2025 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। मेहरौना गांव में खेल के दौरान घायल नौवीं के छात्र की मौत हो गई। छात्र के पिता विजेंद्र कुशवाहा ने सोमवार को विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर में शुक्रवार को खेलकूद के दौरान देवेंद्र कुशवाहा (15) सिर में चोट लगने से घायल हो गया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया है कि बच्चों के सूचना देने के बावजूद विद्यालय प्रशासन ने लापरवाही बरती। परिजन उसे अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष त्रिवेंद्र कुमार मौर्या ने बताया कि तहरीर की जानकारी नहीं हुई है। प्रधानाचार्य विपिन यादव ने बताया कि छात्र को फौरन घर भेज दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें