देवरिया। लार थाना क्षेत्र के ठाकुर गौरी गांव में घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में नौ महीने बाद पुलिस ने पांच लोगों पा प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना 25 जनवरी की है, जबकि पुलिस ने 25 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। शिकायतकर्ता दिवाकर कुमार ने संतोष यादव, संदीप यादव, राहुल यादव, दीनानाथ यादव और शनि शर्मा पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक राहुल राव को सौंपी गई है। लार थाने के प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद