बनकटा। बिहार में शराब ले जाने की फिराक में जुटे एक साइकिल सवार को पुलिस ने रविवार को एकडंगा पंडित गांव के पास पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी साइकिल में बंधी बोरी से 45 पाउच में नौ लीटर देसी शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए युवक की पहचान संतोष कुमार राम निवासी गढ़वार, थाना दरौली, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। संवाद