फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारनौ पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नौ पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

पकहां में घेरेबंदी कर पकड़ा गया पिकअप वाहन
बघौचघाट। तस्करी के लिए बिहार ले जाए जा रहे नौ पशुओं को पुलिस ने बरामद किया। वहीं दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गए। गिरफ्तार एक तस्कर के पास से चाकू बरामद हुआ है।
थाना क्षेत्र से पशु तस्करी के बारे में मुखबिर ने सूचना दी। बताया कि पकहां यूपी बिहार सीमा से होकर एक पिकअप से तस्कर पशुओं को बिहार ले जा रहे। खबर मिलने के बाद पुलिस ने पकहॉ में घेरेबंदी कर पिकअप को पकड़ लिया। इस पर सात गायें और दो बछड़े थे।
विज्ञापन

सुरक्षा कर्मियों ने दो तस्करों को पकड़ लिया, जबकि दो तस्कर मौके से फ़रार हो गए। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम दिलमुहम्मद लतवा थाना तमकुहीराज व सोनू अली तकीयाबारी राजाबाजार थाना गोपालपुर गोपालगंज बताया।
विज्ञापन

वहीं, पप्पू व भट्टू निवासी राजाबाजार थाना गोपालपुर, गोपालगंज फरार हो गए हैं। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता, गोवध निवारण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए तस्करों को न्यायालय भेज दिया। वहीं, पुलिस ने दिलमुहम्मद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है, उसके पास से चाकू बरामद हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें