फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चकरोड काटने पर तहसील गेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चकरोड काटने के विरोध में सलेमपुर के तहसील गेट पर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
चकरोड काटने पर तहसील गेट पर किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत पुरैना में मनरेगा के तहत ग्राम प्रधान ने दो दिन पूर्व बनवाया था सड़क
तहसील प्रशासन की मौजूदगी में सीमांकन के बाद बन रही थी सड़क
सलेमपुर। ग्राम पंचायत में मनरेगा के तहत बनाई गई सरकारी सड़क को कुछ लोगों ने काटकर फेंक दिया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसील गेट पर पहुंचकर सोमवार को प्रदर्शन कर एसडीएम अरुण कुमार वर्मा को पत्रक दिया। दूसरी तरफ ग्राम प्रधान ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुरैना में ग्राम प्रधान द्वारा मनरेगा के तहत चकरोड का निर्माण कराया जा रहा है। ग्राम प्रधान सरिता देवी ने एसडीएम अरुण कुमार वर्मा व तहसीलदार मिश्रीलाल सिंह चौहान को पत्र देकर हफीज के खेत से शमशाद के खेत तक जाने वाले चकरोड को पैमाइश कराने की मांग की थी। प्रधान की मांग के बाद एसडीएम ने टीम गठित कर पत्थर गढ़वाने के बाद चकरोड का निर्माण कराने को कहा।
विज्ञापन

गांव की प्रधान सरिता देवी ने बताया कि पैमाइश के बाद मनरेगा के तहत चकरोड का निर्माण कराया गया था। इसे गांव के कुछ लोगों ने काट कर फेंक दिया। इससे नाराज गांव के इकबाल अहमद, मंसूर आलम, नासिर अंसारी, अफजल, एसानुल हक, यासिर अंसारी, आलमगीर अंसारी, सलीम अंसारी, अजीम उल्लाह अंसारी व दिलनवाज अंसारी ने सोमवार को तहसील गेट पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आरोप है कि 50 वर्ष से यह चकरोड चलता आ रहा है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने कोतवाल को फोन कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद चकरोड काटने के मामले में तीन-चार लोगों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा तहरीर मिली है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें