फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुहर्रम पर निकला मातमी जुलूस, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

Sat, 27 Jun 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। तरकुलवा थाना क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातमी जुलूस निकाला। हजारों अजादर या हुसैन की सदाओं के साथ मातम करते नजर आए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चप्पे-चप्पे पर ड्रोन, सीसीटीवी औ पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार, मुहर्रम की दसवीं तारीख को कर्बला के मैदान में इमाम हुसैन ने यजीद के अत्याचार और अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए शहादत दी थी। उनकी कुर्बानी की याद में हर वर्ष आशूरा के दिन मातमी जुलूस निकाले जाते हैं। तरकुलवा क्षेत्र के दुबे टोला, कंचनपुर, पथरदेवा, गढ़रामपुर, बंजरिया, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, महुअवा बाजराटर, बाबूपट्टी, सीतापट्टी, कौलाचक, नारायणपुर, सोहनरिया, सिसवा, हरैया, कनकपुरा, महुआ पाटन, बरई पट्टी, पोखर भिंडा, शेखपुरा आदि गांवों के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ताजिया जुलूस निकाला। लोग पूर्व निर्धारित रास्तों से होकर कर्बला में पहुंचे। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें