बरहज के गौरा काली मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों से
बरहज। नगर के गौरा के काली मंदिर स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में नागपंचमी पर्व पर प्रत्येक वर्ष की भांति विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें वाराणसी की निधि ने गोरखपुर की मधु को पटखनिया दिया। जबकि नेपाल के राहुल और कानपुर के अनिल की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
मुख्य अतिथि पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एसएन सिंह और पूर्व प्राचार्य अजय कुमार मिश्र ने कुश्ती मुकाबला का शुभारंभ किया। गोरखपुर के ददरी के शिवम ने पैना के अभिषेक और अयोध्या से आये प्रदुम्न, गौरा के मनीष ने बरौली के वीरेंद्र, साजन ने तलश पुरवा के जीतू, गाजीपुर की ब्यूटी ने कानपुर की रंजना को पराजित किया।
रोमांचक मुकाबले में नगर-क्षेत्र के लोगों की भीड़ रही। सुरखा-इंतजाम को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर पंकज सिंह, गनेश सिंह, विवेक कुमार गुप्त, प्रभुनारायण सिंह, दिनेश सिंह, दुर्गेश सोनकर, अमरजीत, कल्लू यादव, योगेश यादव, जितेंद्र सोनकर आदि उपस्थित रहे।