घांटी बाजार। भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दो माह पहले एक युवक की शादी हुई थी। दो मई की रात को बाहर शौच करने गई नवविवाहिता जब देर रात तक वापस नहीं आई तो घर के लोग खोजने लगे, मगर वह नहीं मिली। जानकारी के अनुसारए भटनी के चकउर फकीर निवासी धीरज की शादी अप्रैल माह में बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से हुई थी। पति का आरोप है कि दो मई की रात पत्नी घर छोड़कर भाग गई। पति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि पत्नी अपने गांव के गाड़ी चालक के साथ भाग गई है। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद