फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कोर्ट में पेशी के बाद पॉक्सो एक्ट का मुल्जिम सिपाही से हाथ छुड़ाकर भागा

Thu, 05 Jun 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। कोर्ट में बृहस्पतिवार को पेशी के लिए लाया गया पॉक्सो एक्ट का मुल्जिम पेशी के बाद पुलिस से हाथ छुड़ाकर चहारदीवारी फांद कर भाग गया। इससे हड़कंप मच गया।
मुल्जिम की तलाश की जाने लगी, मगर वह चकमा देने में कामयाब रहा। उधर, पॉक्सो एक्ट के मुल्जिम के कोर्ट परिसर से भागने की खबर लगते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांच फूल गए। आननफानन एएसपी उत्तरी अरविंद वर्मा और सीओ सिटी संजय रेड्डी मौके पर पहुंचे। मुल्जिम को पेशी पर लाने वाले पुलिसकर्मियों को फटकार लगाई। उसे पकड़ने के लिए चार टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मुल्जिम कुशीनगर के हाटा कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उस पर फुफेरी नाबालिग बहन का यौन शोषण करने का आरोप है। पीड़ित पिता ने महुआडीह थाने में मुल्जिम पर पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज कराया है।
आठ अप्रैल को पुलिस ने मुल्जिम को गिरफ्तार कर लिया था। किशोरी को भी खोज लिया था। पुलिस का कहना है कि मुल्जिम महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में सगे फुआ के घर रहता था। इस दौरान वह 13 वर्षीय फुफेरी बहन को लेकर भाग गया।
पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पॉक्सो कोर्ट में आरोपी की पेशी थी। पुलिस उसे लेकर कोर्ट पहुंची। लॉकअप में उसे रखा गया। केस का नंबर आने पर सिपाही कृष्णा राम को पेशी पर ले गया।
वहां से निकलते समय मौका पाकर मुल्जिम सिपाही से हाथ छुड़ाकर सीजेएम कोर्ट के बाहर से भाग गया। पुलिस ने शहर में नाकेबंदी कर कई टीमें लगाकर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस हाथ मलती रही: कोर्ट परिसर में लोग चर्चा कर थे कि मुल्जिम को पहले से पता था कि कहां से कूदकर भागना है। क्योंकि टूटी हुई दीवार के कटरैन के पास मोड़ है। आरोपी जैसे ही उस मोड़ के पास कटरैन को ढकेलकर पाइप पर चढ़कर दीवार फांद गया। इस दौरान पुलिसकर्मी हाथ मलती रह गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें