फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बोरे में मिले नवजात को लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, बची जान

Thu, 31 Jul 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। कस्बे में एक मकान की चहारदीवारी के अंदर में बुधवार की दोपहर में बोरे में बांधकर एक नवजात को फेंका गया था। देवरिया से लौटे मकान मालिक ने कचरा देख पास पहुंचे तो उसमें से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी।
उन्होंने पड़ोसियों को इकठ्ठा कर बोरा खुलवाया तो उसमें नवजात बच्चा खून से लथपथ मिला। आननफानन उसे लेकर सभी न्यू पीएचसी खुखुंदू पहुंचे। इलाज कर डाॅक्टर ने उसकी जान बचाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे में खुखुंदू निवासी दीपक पाल मकान बनवाकर लंबे समय से रहते हैं। दीपक ने बताया कि बुधवार को वह किसी काम से देवरिया गए थे। दोपहर को जब घर लौटे तो चहारदीवारी के अंदर एक बोरे में बंधा कुछ कचरा दिखाई पड़ा। गाड़ी खड़ी कर वह पास गए तो उसमें से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई पड़ी। फिर वह मोहल्ले वासियों के साथ नवजात को लेकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन

पड़ोसियों का कहना है कि जहां नवजात को फेंका गया था, उसके सटे ही एक प्राइवेट चिकित्सालय है। नवजात के मिलने के बाद कस्बे में तरह-तरह की चर्चा है। न्यू पीएचसी के डाॅ. जेपी मौर्य ने बताया कि माउथ एयर सेक्शन कर नवजात की जान बचाई गई। अस्पताल से चाइल्ड केयर की नवजात को ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें