फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: प्रसव के बाद नवजात की मौत, मेडिकल कॉलेज में हंगामा

Wed, 30 Sep 2026 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजन का दावा- जन्म के बाद बच्चा स्वस्थ था, एसएनसीयू में समय से डॉक्टर नहीं मिला
विज्ञापन

- शाम 7:35 बजे सामान्य प्रसव, करीब एक घंटे बाद नवजात की मौत की दी गई जानकारी
- सादे कागज पर हस्ताक्षर कराने और मृत पैदा होने की बात लिखवाने का भी आरोप

देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव के बाद नवजात की मौत को लेकर परिजन ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। खेमीपुर निवासी संदीप यादव की गर्भवती पत्नी चांदनी यादव को मंगलवार शाम करीब छह बजे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शाम 7:35 बजे सामान्य प्रसव से बच्चे का जन्म हुआ। परिवार का दावा है कि जन्म के समय बच्चा स्वस्थ था लेकिन बाद में एसएनसीयू में ले जाने के बाद उसकी मौत हो गई।
परिजनो का कहना है कि प्रसव के बाद स्टाफ नर्स ने बच्चे को एसएनसीयू में दिखाने के लिए कहा। बच्चे को लेकर वहां पहुंचने पर कोई डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। आरोप है कि वहां मौजूद स्टाफ नर्स मोबाइल चला रही थी। करीब 15 मिनट तक बच्चे को लेकर इंतजार करना पड़ा। इसके बाद बच्चे को अंदर रखा गया लेकिन उसे ऑक्सीजन नहीं दिया गया। करीब एक घंटे बाद डॉक्टर पहुंचे और बच्चे की मौत होने की जानकारी दी। परिजन का आरोप है कि डॉक्टर समय से मौजूद होते और जरूरत के अनुसार ऑक्सीजन मिलती तो बच्चे की जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन ने आरोप लगाया कि सुबह परिवार की एक लड़की से मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों ने सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उससे यह लिखने के लिए कहा गया कि बच्चा मृत पैदा हुआ था। इसको लेकर परिजनों ने विरोध किया। हंगामे की सूचना पर सीएमएस और कोतवाल मौके पर पहुंचे। महिला का गर्भावस्था के दौरान भटनी में एक डॉक्टर के यहां इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें