नए साल पर लोगों ने फूल और गुलदस्ते की खरीदारी की।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। नए साल के पहले दिन शहर से लेकर देहात तक लोगों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने अपने मित्रों और परिचितों को शुभकामना संदेश दिया। शहर के पार्कों और सार्वजनिक जगहों पर बच्चों ने भी आनंद लिया। सुबह कोहरे के बाद जब सूर्यदेव ने दर्शन दिए तो लोगों का नए साल का जोश बढ़ गया। कड़ाके की ठंड कम होते ही लोग घरों से बाहर निकले। युवाओं में इसको लेकर विशेष उत्साह रहा। युवक और युवतियां गुलदस्ता और बुके की खरीदारी करते हुए दिखीं। अपने मित्रों को भेंटकर नए साल की शुभकामनाएं दी। डीजे की धुन पर युवक थिरकते रहे।