फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम समर्थकों ने प्रदर्शन किया

Sat, 31 Dec 2016 11:12 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
सुभाष चौक पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने शिवपाल यादव और अमर सिंह का पुतला जलाया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। सपा में जारी सियासी घमासान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और महासचिव रामगोपाल यादव की पार्टी में वापसी से भले ही थमता दिख रहा हो लेकिन अखिलेश समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। शनिवार सुबह से अखिलेश समर्थकों में हलचल थी। समर्थकों ने जुलूस निकालकर अमर सिंह और शिवपाल के पुतले जलाकर नारेबाजी की।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी कार्यालय पर सन्नाटा पसरा है। दोपहर बाद जब यह खबर आई कि सपा में अखिलेश और रामगोपाल की वापसी हो गई है तो अखिलेश समर्थकों का जोश ठंड पड़ता दिखा। शुक्रवार को सपा से अखिलेश और रामगोपाल यादव के निष्कासन के बाद जिले में सपा दो गुटों में बंटती नजर आई। अखिलेश समर्थक युवाओं ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था।

समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष मनोज यादव और युवा नेता विजय विजय रावत ने नेतृत्व सुभाष चौक पर कार्यकर्ता एकत्र हुए। अमर सिंह और शिवपाल का पुतला जलाया। विजय रावत ने कहा कि अखिलेश हमारे नेता हैं। उन्हें अमर और शिवपाल की साजिश के तहत पार्टी से निकाला गया है। मनोज यादव ने कहा कि अखिलेश ने ही नौजवानों को सम्मान देने का काम किया है।
विज्ञापन


पार्टी के युवा अखिलेश के हर फैसले का साथ देंगे। इस दौरान इमरान खान, जावेद आलम, आरिफ अली, जफर खां,  इंदल यादव, दुर्गेश सिंह, संजय और रवि आदि मौजूद रहे। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर गुप्ता और खुर्शीद आलम के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाला।

जुलूस पार्टी कार्यालय से शुरू होकर कचहरी रोड, सिविल लाइंस होते हुए सुभाष चौक पहुंचा। अखिलेश के समर्थन में नारेबाजी की। अमर सिंह के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस दौरान परवेज आलम, अजय यादव, बेलाल खान, अर्जुन यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें