फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक करोड़ की नई एक्स-रे मशीन बनी शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
-मरीजों की दूर नहीं हुई दिक्कत, उद्घाटन के चार दिन बाद भी नहीं हुई शुरू
विज्ञापन

- जांच के लिए करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सहूलियत के लिए एक करोड़ की लागत से लगी एक्स-रे मशीन शोपीस बनी हुई है। चार दिन पहले इसका उद्घाटन भी हो गया। उसके बाद मशीन से जांच नहीं की जा रही है। उम्मीद थी कि मरीजों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, लेकिन उन्हें अब भी जांच के लिए एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। इसके शुरू होने से मरीजाें को सहूलियत होगी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सहूलियत के लिए एक हजार एमए की अत्याधुनिक नई डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है। प्रोगनेसिस कंपनी से करीब एक करोड़ रुपये की लागत से मशीन मंगाई गई है। इस मशीन को सीटी स्कैन कक्ष के बगल में नवनिर्मित कक्ष में दो माह पहले इंस्टाल कंपनी के इंजीनियरों ने करीब दो माह पहले इंस्टाल किया। उसके बाद एसी, पैनल व अन्य कार्य पूरे किए गए। मंगलवार को सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने उद्घाटन किया। लोगों को उम्मीद जगी कि अब एक्स-रे कराने में परेशानी नहीं हाेगी, लेकिन उसके बाद कक्ष का अब तक ताला नहीं खुला है और जांच नहीं की जा रही है। सुविधा होने के बाद भी मरीजों को जांच के लिए काफी इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल में अभी एक डिजिटल एक्स-रे मशीन से जांच हो रही है। ओपीडी के हड्डी रोग, चेस्ट व टीबी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे के लिए मरीज आते हैं। सेंटर पर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। हर रोज औसतन करीब 200 मरीजों की 350 से अधिक जांच होती है। इस मशीन से शरीर के छोटे से लेकर बड़े हिस्से का कई एंगल में एक्स-रे होता है। साथ ही इमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों की भी जांच होती है। ओपीडी में पोर्टेबल डिजिटल एक्स-रे मशीन भी लगी है, जिससे शरीर के छोटे अंगों की जांच होती है, जिससे डिजिटल मशीन सेंटर पर जांच का दबाव अधिक रहता है। इसे देखते हुए अत्याधुनिक नई मशीन लगाई गई है। बटन पुश करते और स्क्रीन टच कर जरूरत के मुताबिक आगे-पीछे, ऊपर-नीचे की जा सकती है।
कंप्यूटर सिस्टम में टच स्क्रीन है। इससे बिना माउस के भी काम किया जा सकता है। इस मशीन के लगने के बाद दोनों मशीन से जांच करने की योजना थी, ताकि लोगों के समय की बचत हो सके और मरीज अपनी रिपोर्ट उसी दिन डॉक्टर को दिखा सकें, जिससे उनका समुचित इलाज हो सके। इसके लिए उन्हें दोबारा न आना पड़े, लेकिन उद्घाटन हुए चार दिन बीत गए सेंटर का ताला नहीं खुला। भीड़ के चलते मरीजों को लौटना पड़ रहा है, जिससे मरीजों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


डिजिटल एक्स-रे मशीन से यह होती है जांच
मेडिकल काॅलेज में अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन लगी है। इससे सीना, कमर, कूल्हा, कंधा, गर्दन, पेट, हाथ, कलाई, बाजू, केहुनी, एड़ी, पंजा, घुटना सहित शरीर के अन्य हिस्सों की जांच होती है।
-
नई डिजिटल एक्स-रे सेंटर का उद्घाटन हो गया है। जल्द मशीन चालू हो जाएगी। इसके बाद दोनों मशीनों से जांच होने लगेगी, जिससे मरीजों को सहूलियत होगी।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें