फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोडवेज कर्मचारी संघ की नई कार्यकारिणी घोषित

Sat, 25 Apr 2026 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। उत्तर प्रदेश रोडवेज कर्मचारी संघ की देवरिया इकाई की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। नई कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर कुल 26 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन में अध्यक्ष पद का दायित्व विनोद पांडेय को दिया गया है। महामंत्री की मोहन कुमार यादव को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर तारकेश्वर पांडेय चुने गए हैं। मंत्री पद पर राजेश त्रिपाठी, संयुक्त मंत्री के रूप में सुरेश यादव व उमेश कुमार श्रीवास्तव चुने गए हैं। कोषाध्यक्ष पद पर हरी प्रसाद को चुना गया है। जबकि संगठन मंत्री के रूप में जितेंद्र पांडेय को चुना गया है। लेखा परीक्षक पद पर राजीव सिंह और कार्यालय मंत्री के पद पर विनोद यादव को चुना गया है। मीडिया प्रभारी के लिए अनुज गुप्ता को चुना गया है। इसके साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रतन नारायण शर्मा, अभिषेक पांडेय, नारायण शर्मा, नीरज मणि, पूनम देवी, गणेश गुप्ता, विनोद यादव, जितेन्द्र यादव, आरती यादव, अनिल गुप्ता, जयप्रकाश चौधरी, शिव कुमार, राकेश शुक्ल और रीता पांडेय शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें