फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नई सिटी स्कैन से शुरू हुई जांच, पुरानी अभी भी खराब

Sun, 08 Feb 2026 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मह​र्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज में नई सिटी स्कैन मशीन से जांच करते तकनी​शियन, फोटो संवाद
विज्ञापन
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में नई सिटी स्कैन मशीन से शनिवार को जांच शुरू कर दी गई। वहीं पुरानी मशीन के ट्यूब में खराबी आने से मशीन अभी भी बंद पड़ी है। नई मशीन से शुल्क लिए जाने के चलते सीमित लोग ही इससे जांच करा रहे हैं।
विज्ञापन



काॅलेज परिसर में स्थित पावर हाउस के पास स्थित भवन में नई सिटी स्कैन से पहली जांच सुशील कुमार की हुई। उनके सिर का सिटी स्कैन किया गया। परिजनों ने 500 रुपये शुल्क जमा कर जांच कराई। मशीन के इंचार्ज रमेश यादव ने बताया कि मेडिकल काॅलेज की नई मशीन पुरानी से आठ गुना अधिक शक्तिशाली है पर यह काॅलेज की है। इसके चलते निशुल्क व्यवस्था नहीं है।

पुरानी मशीन से फ्री होती है जांच, ट्यूब खराब
मेडिकल कालेज में एक निजी कंपनी के सहयोग से लगी सिटी स्कैन की पुरानी मशीन से नि:शुल्क जांच किया जाता था। इसके शुल्क का भुगतान सरकार करती है। यह मशीन चार दिन पहले खराब हो गई। पता चला ट्यूब खराब है। इसके बाद कालेज प्रशासन ने संबंधित कंपनी को सूचित कर दिया। इस मशीन के दो दिन में ठीक होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें