फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिपो के बेड़े में जुड़ेंगी नई बसें

Wed, 21 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रोडवेज के बेड़े में जल्द और नई बसें शामिल होंगी। इसके लिए मुख्यालय से हरी झंडी मिल गई है। इन बसों को नई दिल्ली, कानपुर और लखनऊ रूट पर चलाया जाएगा। हालांकि, इनके संचालन में चालकों की कमी आड़े आएगी।
विज्ञापन

देवरिया डिपो में वर्तमान में निगम की 78 और अनुबंधित 140 बसें हैं। निगम की अधिकतर बसों को लंबी दूरी पर लगाया गया है। जबकि कुछ बसों को लोकल रूट पर संचालित किया जा रहा है। अनुबंधित बसों को लार, सलेमपुर, कसया-पडरौना, बरहज, भागलपुर, गोरखपुर, बस्ती तक संचालित किया जा रहा है। इससे लोकल रूट के यात्रियों को सहूलियत होती है।
उपलब्ध बसों के सापेक्ष 60 से अधिक चालकों की कमी के चलते संचालन व्यवस्था प्रभावित हो रहा है। डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक डिपो को आठ नई बसें मिली हैं। इस माह या अगले माह तक कुछ और बसें मिलेंगी। मुख्यालय से में हरी झंडी मिल गई है। लंबी दूरी के अलावा जिन रूटों पर बसों का अभाव है, वहां नई बसों को चलाया जा सकता है। अप्रैल माह में डिपो की 11 पुरानी बसों को बेड़े से पहले ही बाहर किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें