फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सारे जग का स्वामी है तू..की प्रस्तुति दे नेपाल की बिरहा सम्राट बांधा समां

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखु़ंदू। स्थानीय कस्बे के शिवाजी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित काशीदास बाबा पूजा में शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा रहा।
विज्ञापन

इस दौरान दिनभर पूजन-अर्चन और सांस्कृतिक लोक गायन का कार्यक्रम चलता रहा। नेपाल के काठमांडू से पहुंची बिरहा सम्राट संगीता यादव ने सारे जहां का स्वामी है तू.. नाम तेरा सहारा है की प्रस्तुति दे कार्यक्रम में समां बांध दिया। इसके अलावा पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे अन्य कलाकारों ने भी अपना-अपना करतब दिखाया।
शिवाजी इंटर कॉलेज के मैदान में शनिवार सुबह से ही काशीदास बाबा के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी थी। सुबह आठ बजे से हाथी-घोड़े बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

पीले परिधान में सिर पर कलश लिए महिला श्रद्धालु यात्रा की शोभा बढ़ा रही थी। शोभा यात्रा मठिया शिवालय पोखरी से जल भरकर सीधे पूजा स्थल पर पहुंचा। पूजा कार्यक्रम में देवरिया हनुमान मंदिर, देवरहा बाबा और मठिया आदि मठों से साधुओं का जत्था पहुंचा था। दोपहर बाद शुरू हुए बिरहा महोत्सव में नेपाल काठमांडू की बिरहा सम्राट संगीता यादव ने अपनी छटा बिखेरते हुए दर्शकों की खूब बाहबही लूटी। इसी क्रम में संगीता ने जेकरा से लभ कईल गइल ओकरे से परेशानी बा... की प्रस्तुति देकर महोत्सव में चार-चांद लगा दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा गाजीपुर से पहुंचे बिरहा सम्राट विजय लाल यादव और रजनी गंधा ने भी देर रात तक अपनी प्रस्तुति दी। काशीदास बाबा की पूजा में पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरुआही कलाकारों और गुलाब यादव भेड़ा वाले सहित अन्य कलाकारों ने अपना-अपना करतब दिखाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें