फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उद्घाटन मैच में नेपाल ने गोरखपुर को दी मात

Sat, 09 Dec 2023 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर स्व. रामसुभग सिंह स्मारक फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन



बघौचघाट। राजेश्वरी देवी रामसुभग सिंह महाविद्यालय कुर्मीपट्टी खेल मैदान पर 24वीं स्व.रामसुभग सिंह फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन मुकाबले में नेपाल की टीम ने गोरखपुर को 2-1 से हरा दिया। मैच के मुख्य अतिथि एमएलसी रतनपाल सिंह रहे।
नेपाल व गोरखपुर की टीमों के बीच खेले गए मैच के पहले हॉफ के अंतिम समय में नेपाल के आठ नंबर की जर्सी के खिलाड़ी अब्बास ने मैदानी गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी। इसके कुछ समय बाद ही नेपाल के सुंदर ने एक और गोल दागकर अपनी टीम को 2-0 की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। मैच का दूसरा हॉफ शुरू होते ही गोरखपुर के खिलाड़ी रिंकू ने अपने साथी के पास को गोल ने बदल दिया और मुकाबले में जान फूंक दी। लेकिन गोरखपुर की टीम इसके बाद कोई गोल नहीं कर सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल के अब्बास को बेहतरीन खेल के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के रेफरी मकसूद अहमद, लाइनमैन आयशा खातून व अनिल सिंह रहे। चौथा रेफरी पिंकी विश्वकर्मा रहीं। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता विजय बहादुर दुबे ने की। इस दौरान कुलमुख राजेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, जयकुमार राव, विवेक श्रीवास्तव, मोनू सिंह, हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें