भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का पहला दिन
देवरिया। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को बैतालपुर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर खेल मैदान में हुआ। उद्घाटन मैच में नेपाल ने बलिया को 3-0 से मात दी।
मैच के शुरुआती दौर से ही छोटे-छोटे पास के ज़रिए नेपाल के खिलाड़ियों ने बलिया की टीम पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। 20वें मिनट में नेपाल की टीम के जर्सी नंबर 11 के खिलाड़ी मनीष कुमार ने शानदार गोल कर दिया। कुछ देर में नेपाल के मनीष कुमार ने दूसरा गोल करके टीम को 2-0 से बढ़त दिया दी। दूसरे हाॅफ में नेपाल की तरफ से मनीष ने तीसरा गोल किया।
इससे पहले मुख्य अतिथि व भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य डाॅ. अजय मणि त्रिपाठी, प्रतियोगिता के संयोजक सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, अजय कुमार त्रिपाठी, सनत पांडेय डब्बू, भाजपा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य विनय जायसवाल, दीपक द्विवेदी, राजेश मिश्रा, अरविंद पांडेय आदि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।