फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सतरांव को पराजित कर बरहज सेमीफाइनल में

Mon, 08 Jan 2024 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के सतरांव स्थित खेल मैदान में जिला स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रविवार को टाउन क्लब बरहज और सतरांव के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। जिसमें बरहज की टीम ने 2-0 से सतरांव को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुकेश यादव और बंटी सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। टाउन क्लब बरहज के जर्सी नंबर 12 आदित्य यादव ने 33वें मिनट में मैदानी गोल दाग कर टीम को बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में टाउन क्लब के प्रतीक कुमार ने गोल दाग कर अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। मैन आफ द मैच प्रतीक रहे। मैच के रेफरी लक्ष्मण यादव, रामनारायन, श्रीकांत थे। मौके पर विजय कुमार, मकसूद आलम, धन्नू, मुकेश यादव, याेगेश, मुलायम यादव, रणविजय, रोशन, अशरफ अंसारी, रामसमुझ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें