रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर चल रहे ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में बुधवार को नेपाल और कप्तानगंज के बीच मुकाबला हुआ। इसमे नेपाल की टीम ने उत्तराखंड की टीम को 1-0 से हरा कर क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ का रामजी सहाय पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
मैच के शुरुआती दौर से ही नेपाल की टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा और हॉफ टाइम के अंतिम पल में नेपाल के सेंटर फारवर्ड खिलाड़ी आकाश थापा ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिला दी, जो अंत तक कायम रही। कप्तानगंज ने बराबरी का पूरा प्रयास किया, लेकिन नेपाल की रक्षा पंक्ति ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया। दूसरे राउंड के मैच में नेपाल ने तीन और गोल मारने का प्रयास किया, लेकिन कप्तानगंज के गोलकीपर को चकमा नहीं दे पाए। मैच के निर्णायक हीरा निषाद, मुस्तकीम आलम, तुलसी रहे। इस अवसर पर सज्जाद अली, विनय गुप्ता, रमेश प्रधान,राणाप्रताप सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, शिव जायसवाल, संजय कुमार यादव, जयराम चौरसिया, आशुतोष गाँधी, ई. करूणेश त्रिपाठी, मदन उपाध्याय,विकास गौतम, राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता आदि मौजूद रहे। बृहस्पतिवार को कलकत्ता और मुबारकपुर मऊ के बीच मुकाबला खेला जाएगा।