फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फाइनल में नेमा ने तकिया धरहरा की टीम को हराया

Mon, 15 Jun 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- स्व. राम गरीब क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-5 का समापन
विज्ञापन


मईल। क्षेत्र के बगहा गांव में चल रहे स्व. राम गरीब क्रिकेट प्रतियोगिता सीजन-5 का फाइनल मुकाबला रविवार को तकिया धरहरा और नेमा के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में नेमा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तकिया धरहरा को 19 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख प्रतिनिधि संदीप कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नेमा की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 165 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तकिया धरहरा की टीम ने संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन निर्धारित 12 ओवरों में 146 रन ही बना सकी। इस प्रकार नेमा ने 19 रनों से जीत दर्ज कर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया।
नेमा के खिलाड़ी अंगद ने बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 78 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी हासिल किए। उन्हें शानदार खेल के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, तकिया धरहरा के विशाल ने पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 120 रन बनाने के साथ छह विकेट भी झटके। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। मुकाबले के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मंटू कुमार, देवेंद्र कुमार मिश्रा, मनोज मिश्रा, धीरेंद्र वर्मा, संदीप सुहेलदेव, जितेंद्र पटेल, नित्य प्रजापति और रोशन पटेल सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें