बरहज। देवपार वीरसिंहपुर गांव की सुरसती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर पड़ोसियों पर बेटे की पिटाई करने का आरोप लगाया है।
मदनपुर थाना क्षेत्र के देवपार वीरसिंहपुर ने सुरसती देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया हैकि तीन दिन पहले उनका बेटा धर्मवीर भोजन कर हैंडपंप पर हाथ धोने गया था। इस दौरान पटीदार बेटे को गाली देने लगे। विरोध करने पर सभी ने मारापीटा। मदनपुर थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।