फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य स्तरीय कुश्ती में बंजरिया की नेहा ने जीता गोल्ड

Fri, 10 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तरकुलवा। पथरदेवा विकास खंड क्षेत्र के बंजरिया गांव की नेहा गुप्ता ने 69वीं प्रदेश स्तरीय महिला कुश्ती प्रतियोगिता के फाइनल 65 किलो भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता है। अब वह राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएगी। नेहा की इस उपलब्धि पर गांव में जश्न का माहौल है। बंजरिया गांव निवासी अनिरुद्ध गुप्ता की माली हालत ठीक नहीं है। वह खेती-किसानी कर अपना परिवार चलाते हैं। उनकी तीन बेटियों और एक बेटे में नेहा सबसे छोटी है। शुरू से ही कुश्ती में उसकी दिलचस्पी है। वह कुश्ती में राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीत कर देश का नाम रोशन करना चाहती है। गोरखपुर के रीजनल स्पोर्ट स्टेडियम में बुधवार को आयोजित 69वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता के 65 किलो भार वर्ग में नेहा गुप्ता ने अपने प्रतिद्वंद्वी मेरठ की पहलवान को कलाजंग दांव से चित कर दिया।
विज्ञापन

इसके पूर्व उसने अपने दो प्रतिद्वंद्वी पहलवानों को पटखनी देकर अंतिम तीसरे राउंड में जगह बनाई थी। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही उसका चयन राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हो गया है। उसकी इस सफलता पर सद्दाम अहमद, दिलीप गुप्ता, प्रधान अब्दुल सलाम, डॉ. बलवंत सिंह, ध्रुवदेव सिंह, सुरेश सिंह, प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें