फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मुहिम में लापरवाही पर चालक को हटाया

Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद नगर पंचायत मझौलीराज में 238 पशुओं को भेजा गया गोशाला
विज्ञापन


सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से छुट्टा पशुओं को गोशाला पहुंचाने के आदेश का असर नगर पंचायतों में दिखने लगा है। नगर पंचायत कर्मियों ने सड़कों व खेतों से घुमंतु पशुओं को पकड़ने की मुहिम तेज कर दिए हैं। हालांकि इस काम में लापरवाही भी सामने आ रही है। अभियान में शामिल एक चालक के लापरवाही बरतने पर ईओ ने बृहस्पतिवार को उसे कार्य से हटा दिया।
विज्ञापन

वृहस्पतिवार को नगर पंचायत मझौलीराज नगर पंचायत ने कर्मचारियों को आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगाया गया था। जिसमें सात पशुओं को विभिन्न जगहों से पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया गया। इस दौरान काऊ कैप्चर वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाने का मामला सामने आने पर ईओ पंकज कुमार ने एक चालक को कार्य से हटा दिया। कार्रवाई होते ही अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आदेश जारी होने के बाद से अब तक कुल 238 पशुओं को गोशाला पहुंचाया जा सका है। ईओ पंकज कुमार ने बताया की शासन के फरमान के तहत पशुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। एक लापरवाह वाहन चालक को हटाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें