फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गोशाला में पशुओं की दयनीय स्थिति देख सभासदों का हंगामा

Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सभासद ने बीमार गायों की फोटो खींच सोशल मीडिया पर की वायरल
विज्ञापन


मेहरौनाघाट, चनुकी। नगर पंचायत लार के कान्हा गोशाला में 12 से अधिक पशु गंभीर रूप से बीमार हैं। कड़ाके के ठंड में पशु बेहाल हैं। बचाव के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने अभी तक कोई इंतजाम नहीं किया है। बुधवार को नगर पंचायत लार के घारी वार्ड के सभासद प्रमोद विश्वकर्मा गोशाला पहुंचे और बीमार गायों की फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद नगर पंचायत लार के छह से अधिक सभासद भी कान्हा गोशाला पहुंच गए और अव्यवस्था को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन

सभासदों का आरोप है कि जिम्मेदार अपने अधिकारों का दुरुपयोग कर रहे हैं। हर महीने गोशाला के नाम पर लाखों रुपये का टेंडर कर भूसा और चोकर लिया जाता है। लेकिन इसमें से नाम मात्रा का गोशाला में पहुंचता है। अगर पशुओं के लिए समुचित व्यवस्था और बीमार पड़े पशुओं का इलाज नहीं होता है तो उच्चाधिकारियों से मिलकर शिकायत की जाएगी। ईओ राजन नाथ तिवारी ने बताया कि पशुओं को समय से चारा उपलब्ध कराया जाता है। ठंड से बचने के लिए त्रिपाल से घेरा गया है। कुछ पशु बीमार थे, जिनका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें