फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भौतिकी के सवालों ने नीट के परीक्षार्थियों को किया परेशान

Mon, 06 May 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
नीट परीक्षा देकर बाहर आते परीक्ष​र्थि।संवाद
विज्ञापन
...फोटो
विज्ञापन

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौ केंद्रों पर आयोजित हुई नीट, पंजीकृत 4836 में 108 रहे अनुपस्थित
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को जिले के नौ केंद्रों पर नीट का आयोजन हुआ। पंजीकृत 4836 परीक्षार्थियों में 108 ने इसमें भाग नहीं लिया। परीक्षा कक्ष में आए कुल 200 सवालों में भौतिक विज्ञान के प्रश्नों ने अभ्यर्थियों को खूब परेशान किया।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की देखरेख में होने वाली इस परीक्षा के लिए को लेकर सभी केंद्रों पर सुबह 11 बजे से ही पुलिस बल तैनात रहा। जिन स्कूलों को केंद्र बनाया गया था, वहां सीसीटीवी कैमरे को क्रियाशील एवं जैमर लगाया गया था। हर केंद्र पर एनटीए की ओर से तैनात कर्मचारियों ने फिस्टिंग व बायोमेट्रिक टेस्ट के बाद ही कक्ष में अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया। दोपहर 1:30 बजे के बाद प्रवेश बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के साथ उनके अभिभावक आए थे, ऐसे में केंद्र जहां थे, उन जगहों पर भीड़ व वाहन खड़ा करने में दिक्कत हुई। सिटी कोऑर्डिनेटर डॉ. एसके उपाध्याय ने रविवार को बताया कि जनपद में नौ केंद्रों पर नीट का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
शहर के सरस्वती विद्या मंदिर देवरिया खास में पंजीकृत 528 में आठ, नवजीवन पब्लिक स्कूल में 480 में 11, सेंट्रल एकेडमी सोंदा में 720 में 11, नेशनल पब्लिक स्कूल सोंदा में 480 में 12, गुरुकुल मिशन स्कूल में 480 में 14, होली एंजल्स स्कूल सीसी रोड में 276 में 15, डीएमटी देवरिया में 480 में 15 के अलावा सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर में 720 में 13, सेंट पाल पब्लिक स्कूल सलेमपुर में 642 में नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षार्थियों को पूरी जांच प्रक्रिया का पालन करने के बाद ही कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले के सभी नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से यह परीक्षा चली।



स्पीकअप
भौतिक विज्ञान की अपेक्षा रसायन के सवाल ज्यादा कठिन लगे। वनस्पति व जंतु विज्ञान के सवाल आसान रहे। कुछ सवाल घुमाकर पूछे गए थे, इसलिए थोड़ी देर तक सोचना पड़ा।
-रश्मि तिवारी, भाटपाररानी


भौतिक विज्ञान के सवाल सबसे ज्यादा कठिन महसूस हुए। समझ में नहीं आने पर इन्हें छोड़ देना पड़ा। रसायन, जंतु व वनस्पति विज्ञान के प्रश्न सब सिलेबस से ही पूछे गए थे, इसलिए इन्हें हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
विज्ञापन

-प्रियांजलि पांडेय, बैदौली

रसायन विज्ञान के न्यूमेरिकल व आर्गेनिक केमेस्ट्री के प्रश्न हल करने में अधिक समय लगा। कुछ सवाल समझ में नहीं आए। वनस्पति और जंतु विज्ञान के सवाल अपेक्षाकृत आसान लगे।
-विकास जायसवाल, गौरीबाजार

भौतिक विज्ञान के सवाल कठिन लगे। रसायन विज्ञान के सवाल भी सही रहे, वनस्पति व जंतु विज्ञान के प्रश्न हल करने में ज्यादा समय नहीं लगा।
-आशीष बरनवाल, सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें