संवाद न्यूज एजेंसी
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के गढ़रामपुर में एक महिला और उसके भाई को मारपीट कर घायल कर देने के मामले पांच लोगों के खिलाफ मारपीट व बलवा का केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है। गढ़रामपुर गांव की रहने वाली अनीता देवी पत्नी हरिश्चंद यादव ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि बीते एक मई को सायं 5 बजे के करीब उनके गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर उनको और उनके भाई को लाठी-डंडे व लात-मुक्का से मारपीट कर घायल कर दिए। आरोप है कि उन लोगों ने जाते समय जानमाल की धमकी भी दी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी बेंचू यादव, अमित यादव, जितेंद्र यादव, संजीव यादव व सुरेन्द्र यादव के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीओ संजय रेड्डी ने कहा कि महिला की तहरीर पर पांच लोगों पर बलवा व मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद