मईल। पिपरा बाघ स्थित एक स्कूल परिसर में 52वीं यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान में आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी-173) में करीब 400 कैडेट्स प्रशिक्षण ले रहे हैं। इनमें 180 बालिका कैडेट्स भी शामिल हैं।
रविवार को शिविर के दूसरे दिन कमान अधिकारी एवं शिविर कमांडेंट शौर्य चक्र विजेता कर्नल कुलदीप राज ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स को जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। नई चुनौतियों को स्वीकार करने से शारीरिक और मानसिक मजबूती आती है।
उन्होंने बताया कि शिविर में डिबेट, क्विज, फायरिंग और सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
साथ ही कैडेटों को ‘ए’, ‘बी’ और ‘सी’ प्रमाण पत्र परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। शिविर के पहले दिन कैडेट्स का दस्तावेज सत्यापन, बायोमीट्रिक पंजीकरण और स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इस मौके पर कैंप एडजुटेंट फर्स्ट ऑफिसर बालकृष्ण, लेफ्टिनेंट कृष्ण कुमार, दिवाकर मिश्रा और सेकंड ऑफिसर मनोज मिश्रा मौजूद रहे।