फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एनसीसी कैडेटों ने सीखे आपदा प्रबंधन का गुर

विज्ञापन
लार रोड के पिपरा बांध में एनसीसी के प्र​शिक्षण में फायरिंग करते 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लार रोड । आरएमएस स्कूल पिपरा बांध में एनसीसी कैडेटों के दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में तीसरे दिन की शुरूआत ड्रिल परीक्षण से हुई। ब्राबो कैडटों को फायरिंग रेंज पर फायर का प्रशिक्षण दिया गया। अल्फा,चार्ली व डेल्टा कंपनी के कैडटों को व्यक्तित्व विकास के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन

कैडेटों को आपदा प्रबंधन के विषय में भी जानकारी दी गई। इसमें आग लगने, बाढ़ आने ,रोड दुर्घटना, रेल हादसा, भूकंप, लू लगने, महामारी जैसी बीमारियों के दौरान किस प्रकार से प्रबंध करें इसकी जानकारी दी गई। कैडेटों ने इस दौरान पौधारोपण भी किया। कैडेटों को निरंतर अनुशासन में रहते हुए जीवन के विभिन्न कौशलों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान 52 बटालियन एनसीसी देवरिया के कमान अधिकारी कर्नल रोहित नंदन प्रसाद, कैंप के प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन राम अवतार वर्मा, ट्रेनिंग अधिकारी कैप्टन क्षमानंद, ऑफिसर कैप्टन सरफराज, थर्ड ऑफिसर दयानंद मिश्रा, 52 बटालियन के सूबेदार मेजर उपेंद्र सिंह, प्रबंधक रूद्र प्रताप सिंह, प्रधानाचार्य मनोज कुमार मिश्र आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें